Explore

Search

October 29, 2026 5:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा के लाल ने किया 69th स्कूल नेशनल गेम्स में धमाल

इटावा ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय खिलाड़ी शौर्य सिंह ने अंडर 17 इयर्स आयु वर्ग व 48 किलोग्राम भार वर्ग 69th नेशनल स्कूल गेम्स जो अरुणाचल प्रदेश के खेलो इंडिया स्टेडियम में आयोजित हुए उस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि शौर्य सिंह सीबीएसई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भार वर्ग में विजय प्राप्त की। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला जी ने बताया उसी के साथ शौर्य सिंह खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में चयनित होने वाले जिले के प्रथम खिलाड़ी बने है। जिले के सह सचिव गोविंद सिंह व श्याम ने बताया खेलो इंडिया स्कूल गेम्स आगामी समय में भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाएंगे शौर्य सिंह जल्द ही खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में प्रतिभाग करते हुए दिखेंगे।शौर्य सिंह के पिता श्री सत्यपाल सिंह व संघ के मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता जी ने बच्चे के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।आगामी खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर