Explore

Search

May 31, 2026 8:09 am

समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई का माँगा आश्वासन

इटावा, उत्तर प्रदेश: SIR अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाता सूची में की जा रही त्रुटिपूर्ण फीडिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से शुक्रवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई मतदाताओं के नाम गलती से अन्य जनपदों की विधानसभाओं की सूची में दर्ज कर दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं को भविष्य में परेशानी हो सकती है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप ‘बबलू’ शाक्य ने किया। उनके साथ जिला महामंत्री वीरू भदौरिया, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, SIR निगरानी समिति अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, प्रवक्ता विक्की गुप्ता तथा जिला सचिव प्रवीन कुशवाह, राजेश यादव, कमलेश दतावली एवं अंकुर यादव आदि नेता मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान और दिया आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल द्वाराविस्तार से समस्या से अवगत कराए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने सभी शिकायतों की जाँच कराकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गलती को तुरंत सुधारा जाएगा।

 

इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे इस मामले पर लगातार नजर बनाए रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर त्वरित कार्रवाई हो।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर