Explore

Search

November 3, 2026 4:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

एसएसपी ने सड़क सुरक्षा पोस्टर प्रदर्शनी का संत विवेकानंद में फीता काटकर किया उद्घाटन,चाबी से पहले में हेलमेट, बाद चाबी _टीएसआई

चाबी से पहले में हेलमेट, बाद चाबी _टीएसआई 

इटावा संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात के नियमों के महत्व से अवगत कराना था!

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया! प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर्स के माध्यम से इटावा एस एस पी को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की इटावा एस एस पी ने जमकर तारीफ की!

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि इटावा एस एस पी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि सी ओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह, सी ओ सिटी अभय नारायण राय एवं संस्था के निदेशक प्रधानाचार्य डा आनन्द के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर एवं मालार्पण कर की गई तत्पश्चात प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने मुख्य अतिथि इटावा एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य विशिष्ट अतिथि सी ओ सिटी अभय नारायण राय का पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया! वही सुदिती ग्लोबल एकेडमी औरैया की चेयरपर्सन नीलम आनंद ने सी ओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया!

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहां कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है अनुशासन ही सुरक्षित समाज की नींव है! उन्होंने बच्चों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिस तरह आज के समय में सड़कों पर ड्राइविंग के समय ब्लॉग एवं रील बनाने का चलन बढ़ा है उसके चलते दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है! ऐसे में आप युवाओं की अधिक जिम्मेदारी है कि आप लोग सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति अपने एवं अपने परिवार में जागरूकता फैलाए ताकि इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके!

वहीं सी ओ सिटी अभय नारायण राय ने जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में बताते हुए राहवीर योजना के बारे में बताते हुए कहां कि सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को यदि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा जल्द से जल्द उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाता है तो सरकार के द्वारा उसे व्यक्ति को 25 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाता है! वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत हिट एंड रन मामले में सरकार के द्वारा घायल व्यक्ति को₹50000 देने का प्रावधान है यदि इस बीच घायल व्यक्ति की मौत हो जाती है तब सरकार के द्वारा ₹2 लाख की आर्थिक मदद भी दी जाती है ऐसे में आप सभी को चाहिए कि इन योजनाओं के बारे में अपने एवं अपने परिवार में इन योजनाओं की चर्चा करें ताकि लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंच सके!

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां कि अपने जीवन के मूल्य को समझने की जरूरत है युवा बच्चे नए वाहन को अक्सर तेज गति में चलाते है बहुत युवा रील बनाने के चक्कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है ! आपके मां बाप आपके जीवन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे है उस मेहनत को बेकार न जाने दे! जीवन को बेकार न जाने दे! दुर्घटनाएं तभी कम होगी जब हम खुद जागरूक होगे! अपने मां बाप के सपनों को पूरा करने के लिए आपको सुरक्षित रहना होगा इसके लिए हमें और अपने परिवार को जागरूक करना होगा!

 

अंत में संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने कार्यक्रम में आए हुए सभी मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जीवन अमूल्य धरोहर है इसे व्यर्थ न जाने दे अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का हम सभी को पालन करना होगा!

 

आज के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन संगीत शिक्षिका शिल्पी जैन एवं जुबेरी सर के निर्देशन में किया गया! वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कला शिक्षक केशव आनंद एवं पुष्पेंद्र सिंह सेंगर का अहम योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रा के द्वारा किया गया!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर