Explore

Search

June 15, 2026 10:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कोडीन कफ सिरप केस में बाहुबली धनंजय सिंह का पहला रिएक्शन, आरोपियों से जोड़ा गया नाम तो ये बोले

लखनऊ।मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले के तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हुए हैं।इस सिंडिकेट के बड़े मोहरे अमित सिंह टाटा को यूपी एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है।अमित सिंह टाटा पूरे सिंडिकेट के किंगपिंग बताए जा रहे शुभम जायसवाल का पार्टनर है।इस बीच अमित सिंह टाटा के पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं से करीबी संबंध सामने आए हैं।सोशल मीडिया पर बाहुबली धनंजय सिंह और भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह के एक एक्स पोस्ट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है।धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

 

धनंजय सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग

 

एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लिखा कि मुझे पता है कि कफ सिरफ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है।इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि प्रकरण वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।इस प्रकरण की जांच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है,जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जायेगी,चूंकि यह मामला अंतर्राजीय है,इसलिए माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जांच सीबीआई से कराई जाये,जिससे दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी खबरों पर विराम लग सके।आप सभी को मैं यह भी बताना चाहता हूं कि इस सम्बन्ध में मैं मा.प्रधानमंत्री जी और मा. मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूं,जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।

 

धनंजय सिंह और अमित सिंह टाटा के बीच क्या है कनेक्शन

 

अमित सिंह टाटा के कोडिन कफ सिरफ के रैकेट का खुलासा तब हुआ जब 18 नवंबर को सोनभद्र में चिप्स से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई।चिप्स हटाने पर उसके नीचे भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुई। इस सप्लाई चेन का लिंक शुभम जायसवाल से जुड़ा जिसे गिरोह का किंगपिन बताया जा रहा है।शुभम और उसके पिता भोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से शुभम फरार है।शुभम की तलाश करते-करते ही यूपी एसटीएफ जौनपुर पहुंची और अमित सिंह टाटा को हिरासत में लिया।

 

अमित की गिरफ्तारी के बाद धनंजय और सुशील के साथ उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल

 

अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह और सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।वायरल वीडियो में धनंजय सिंह अमित सिंह टाटा को अपना छोटा भाई भी कहते दिख रहे हैं,लेकिन अमित सिंह और धनंजय सिंह के बीच के कनेक्शन की चर्चा तब और होने लगी जब पता चला कि अमित सिंह टाटा की फॉर्च्यूनर गाड़ी की नंबर सीरीज 9797 है,यह नंबर सीरीज पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गाड़ियों के काफिले की पहचान मानी जाती है,हालांकि यह गाड़ी अमित की पत्नी साक्षी सिंह के नाम पर दर्ज है।

 

जानें अमित सिंह ने क्या कबूल किया

 

सूत्रों के मुताबिक यूपी एसटीएफ की पूछताछ में अमित सिंह टाटा ने कबूल किया कि उसने 5 लाख रुपये के बदले 30 लाख का मुनाफा कमाने के लिए शुभम जायसवाल से दोस्ती की थी।अमित के पिता के नाम पर झारखंड में एक फैक्ट्री/फर्म है,जिसके हवाले से यह सारा अवैध कारोबार किया जा रहा था।जांच में शुभम के साथ करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन की बात भी सामने आई है।साथ ही शुभम ने अमित को पटाया और दुबई की सैर भी कराई थी।आरोप है कि इस कोडिन युक्त कफ सिरप की सप्लाई बांग्लादेश तक की जा रही थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर