Explore

Search

July 31, 2026 4:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक नहीं देने पर दबंग ने युवक को पीटा,घायल युवक ने दबंग के विरुद्ध रिपोर्ट कराई दर्ज,

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालिमपुरा निवासी मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने ऊसराहार भरथना रोड स्थित मंडी मोड निवासी नीरज यादव पुत्र लाखन सिंह यादव पर मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

भरथना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में घायल मनीष ने बताया कि बीती रात्रि 8:20 बजे वह अपने गांव जा रहा था,इसी बीच दबंग नीरज ने उसे अकारण रोक लिया और जबरन उससे बाइक मांगने लगा जिसपर उसने बाइक देने से जैसे ही मना किया,और वह लात घूंसा लाठी डंडों से पीटने लगा,जिसमें उसके कान और शरीर में गम्भीर चोटें आईं हैं।

घायल पीड़ित मनीष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दबंग ने उसकी जेब में रखे 11 सौ रूपए भी निकाल लिए। हालांकि पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दबंग की तलाश शुरू करदी है और घायल मनीष को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर