Explore

Search

November 4, 2026 10:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

जमाते इस्लामी हिन्द द्वारा हुक़ूक़ -ए-पड़ौसी विषय पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

इटावा आज जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के क़ौमी मुहिम — हुक़ूक़-ए-पड़ोसी के सिलसिले में एक विचार-गोष्ठी आदर्श पड़ोसी – आदर्श समाज विषय पर एवन लॉज मेरिज होम,नई बस्ती, पानी की टंकी के पास इटावा में आयोजित की गई

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बदायूं से आये जनाब रफ़ीक़ुज़्ज़ा साहब स्टेट कन्वीनर, U.P. Democratic Forum – UPDF) मौजूद रहे उन्होंने समाज में हो रहे विघटन, एकाकी पन की वजह से बड़ रहे अवसाद एंव बढ़ती आत्म हत्याओं आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने बताया ये प्रदेश व्यापी अभियान 21से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है।

मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि इस्लाम सहित हर धर्म हमें यही शिक्षा देता है कि अगर हमारा पड़ोसी भूखा है तो हमको निवाला तक हलाल नहीं है और पड़ोसी चाहे किसी भी मजहब को मानने वाला हो

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब इल्तिमाश अहमद साहब

ज़िला अध्यक्ष जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, इटावा ने की कार्यक्रम में आशिफ जादरान, जैनुल आबेदीन राईन सहित दर्जनों लोगों ने भी अपने विचार रक्खे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर