Explore

Search

July 31, 2026 8:30 pm

संगम नगरी में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात,बग्घी पर सवार होकर पहुंची दूल्हे के घर

प्रयागराज।आप लोगों ने अभी तक तमाम विवाह देखा होगा, जहां दूल्हा बारात लेकर जाता है,लेकिन संगम नगरी में एक अनोखा विवाह चर्चा में है। कीडगंज में दुल्हन खुद बारात लेकर ससुराल को निकल पड़ी।सड़क पर डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे और दुल्हन भी ख़ुशी से झूम रही थी। 

 

मिली जानकारी के राजेश जायसवाल के कोई बेटा नहीं है। सिर्फ पांच बेटियां ही हैं।सभी बेटियों को राजेश ने बेटों की तरह पाला है। राजेश का सपना था कि उनकी बेटी तनु की बारात बेटों की तरह धूमधाम से निकले।इसके लिए राजेश ने बाकायदा शादी और बारात का कार्ड छपवाया और लोगों को न्योता दिया।कार्ड में लिखा था,हमारी बेटी की बारात जाएगी, जब शादी का दिन आया तो लड़की पक्ष से बैंड-बाजा, बाराती तैयार होकर दूल्हे के घर निकल पड़े। संगम नगरी की सड़कों पर जब ये अनोखी बारात निकली तो लोग देखते रह गए। दुल्हन तनु बग्घी पर सवार होकर झूम रही थी।अगल-बगल बाराती चल रहे थे।

 

इस अनोखी बारात का वीडियो भी वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन तनु अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचीं। तनु बग्घी पर सवार होकर करीब दो किलोमीटर तक डांस करते हुए गई।इस अनोखी बारात को देखने के लिए कोई सड़क किनारे खड़ा था तो कोई बालकनी से नजरें गड़ाए देख रहा था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर