Explore

Search

November 3, 2026 10:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

ताइक्वांडो संघ के तीन खिलाड़ी पहुंचे अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली अंडर 17

इटावा ताइक्वांडो संघ के तीन खिलाड़ी पहुंचे अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली अंडर 17 इयर्स 69 नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता जो 25 नवंबर से प्रारंभ है। उसमें अपनी जगह सुनिश्चित कर जिले को गौरवान्वित किया है। संघ के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया रुद्र प्रताप अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग अभिनव कुशवाहा अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग और शौर्य सिंह अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित होकर इटावा जिला को गौरवान्वित कर रहे है।

इस प्रतियोगिता में देश भर से सभी राज्य एवं बोर्ड के स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी प्रतिभाग करते है। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया जिले के इन होनहार तीन खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्राप्त किया था।संघ के मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता इटावा की पावन धरती पर अमनीव विजन स्कूल में संपन्न हुई थी जिले के सह सचिव गोविंद सिंह जी व श्याम जी ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर