Explore

Search

November 3, 2026 4:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

SIR प्रक्रिया में जनता के साथ हो रही है भेदभावपूर्ण दुर्व्यवहार: कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी ने उठाए गंभीर सवाल”

इटावा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य श्री प्रशांत तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर SIR (संरचित नागरिक पंजीकरण) की प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश, प्रदेश और इटावा जिले में चल रही इस प्रक्रिया में जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

मुख्य आरोप:

· BLO घर-घर नहीं पहुँच रहे: श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सभी घरों तक नहीं पहुँच रहे हैं, और जो पहुँच भी रहे हैं, वे अधिकांश लोगों को रसीद नहीं दे रहे हैं।

· लक्षित भेदभाव: उन्होंने इस प्रक्रिया में एक विशेष जाति और धर्म के लोगों को लक्षित किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंसा वोटों को काटने की है।

· पहले से दर्ज है शिकायत: इस अनियमितता के खिलाफ उन्होंने जिला अधिकारी महोदय को एक पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

 

अनुभव साझा करते हुए तिवारी ने बताया, “क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिलने के बाद मैं स्वयं मौके पर पहुँचा और BLO दिव्या गुप्ता से मिला। उनके बात करने के तरीके और काम न करने के रवैये से स्पष्ट ज्ञात होता है कि सरकार की मंशा साफ नहीं है।”

 

जनता को लगातार लाइनों में लगने की मजबूरी:

 

श्री तिवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता को हमेशा किसी न किसी लाइन में लगना पड़ रहा है। कभी नोटबंदी की लाइन, कभी पैन-आधार लिंक करवाने की लाइन, कभी जीरो बैलेंस खाते के लिए लाइन और आज SIR के लिए लाइन। सवाल यह है कि जनता को इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है?”

मांग:

इटावा के जिला अधिकारी से निवेदन करते हुए श्री तिवारी ने मांग की कि तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि BLO हर घर पहुँचे, नागरिकों को तुरंत रसीद दी जाए और किसी भी प्रकार के भेदभाव को तत्काल रोका जाए।

प्रशांत तिवारी

पीसीसीसदस्य, कांग्रेस पार्टी

इटावा,उत्तर प्रदेश

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर