Explore

Search

November 3, 2026 4:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

सीएम योगी ने संगम पर की पूजा,माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

प्रयागराज।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संगम पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही आगामी माघ मेले की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। 

सीएम योगी सुबह साढ़े दस बजे पहुंचे संगम नगरी 

सीएम योगी सुबह 10.30 बजे संगम नगरी पहुंचे,इसके बाद सीएम विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचे। सीएम ने यहां पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संगम पर गंगा पूजन और मेले की समीक्षा

सीएम योगी के गंगा पूजन कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।संगम के बीच एक छोटी फ्लोटिंग जेटी (तैरता हुआ घाट) का निर्माण किया गया,जिससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सामान्य दिनों की भांति स्नान कर सकें। 

सीएम योगी ने माघ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक 

सीएम योगी ने माघ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम ने मेले के दौरान सुरक्षा,स्वच्छता,यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि माघ मेला उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे भव्यता व सुगमता के साथ संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।

हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी ने विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचकर पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर