Explore

Search

November 3, 2026 6:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का पान कुंवर स्कूल में हुआ आयोजन

इटावा पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा स्थल पर हुई, जहाँ सभी छात्र-छात्राओं को अध्यापकों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें बच्चों द्वारा स्नेहपूर्वक चाचा नेहरू कहा जाता है, के जीवन एवं व्यक्तित्व से अवगत कराया गया। उनके जीवन चरित्र पर आधारित असेंबली गतिविधियाँ भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गईं, जिनमें बच्चों ने भाषण, कविताओं और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से नेहरू जी के योगदान को सहज रूप में अभिव्यक्त किया।

 

सभा के उपरांत, विद्यालय के मल्टी पर्पस हॉल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कई बच्चों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा धारण कर उनकी उपस्थिति का विशेष अनुभव कराया। कुछ छात्रों ने उनके प्रेरणादायक विचारों और कथनों को अपनी वाणी के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा। विद्यालय के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने भी चाचा नेहरू के व्यक्तित्व, बच्चों के प्रति उनके प्रेम और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के संरक्षक एवं प्रबंधक, डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने चाचा नेहरू को स्मरण करते हुए भारत की स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सहभागिता तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को गरिमापूर्ण शब्दों में बताया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तोमर ने छात्रों को यह समझाया कि पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है और यह दिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

 

छोटे बच्चों—कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक—के लिए चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा हर्षोल्लास के बीच समारोह का समापन हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर