Explore

Search

November 4, 2026 8:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बच्चों के अधिकारों की रक्षा,विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करने का दिवस बालदिवस-शिवप्रसाद यादव

इटावा करवाखेड़ा, 14 नवम्बर 2025 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर बाल मेले के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता स्वयं विद्यालय समिति के चैयरमेन शिवप्रसाद यादव जी ने की। विद्यालय के प्रातः सभा के पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पहार किया।विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री मुकेश कुमार यादव(ADIOS) जी का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अंशुल तिवारी ने अध्यक्ष व मुख्य अतिथि को फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष जी व मुख्य अतिथि जी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सभी कक्षाओं में आयोजित विषयों के प्रारूपों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात सभागार में एकत्रित कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावकों को संबोधित किया।प्रत्यक्ष रूप से हुए अनुभव को उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी एक ऐसा आयोजन होता है

जहाँ विभिन्न वस्तुओं, कलाओं, विज्ञान, साहित्य, या अन्य शिल्पों का प्रदर्शन किया जाता है।प्रदर्शनी स्थल का वातावरण बेहद उत्साहजनक होता है।प्रदर्शनी में प्रवेश करते ही विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और उपकरणों की चमकती हुई झलकियां मन को मोहने लगती हैं।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आम जनता को विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई-नई तकनीकों से अवगत कराना होता है।प्रदर्शनी के विभिन्न भागों में अलग-अलग विषयों को समर्पित किया जाता है।

एक खंड में अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें ग्रहों, उपग्रहों और अंतरिक्ष यानों के बारे में जानकारी दी गई। इन मॉडलों ने न केवल विज्ञान के छात्रों को, बल्कि सभी अभिभावकों को भी बहुत आकर्षित किया।

दूसरे खंड में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को उजागर किया गया। यहाँ पर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, और जैविक ईंधन के बारे में जानकारी दी गई। इस खंड ने मुझे ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के महत्व को समझने में मदद की और यह भी बताया कि हमें अपने ग्रह की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।

एक अन्य खंड में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया था। यहाँ पर छात्रों ने अपनी कल्पनाशक्ति और विज्ञान की समझ का अद्भुत प्रदर्शन किया। एक प्रोजेक्ट में एक छात्र ने पानी से बिजली उत्पन्न करने का तरीका दिखाया, जबकि एक अन्य छात्र ने स्वच्छता के लिए एक नया तरीका प्रस्तुत किया। इन छात्रों के प्रोजेक्ट्स ने यह साबित कर दिया कि हमारी नई पीढ़ी विज्ञान के प्रति कितनी जागरूक और समर्पित है।

प्रदर्शनी में विज्ञान के साथ-साथ कला और शिल्प के भी कुछ हिस्से थे। यहाँ पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विज्ञान और कला के बीच के संबंध को प्रस्तुत किया।

कुल मिलाकर, यह प्रदर्शनी न केवल एक शैक्षणिक अनुभव है, बल्कि यह भी दिखाती है कि विज्ञान और कला के माध्यम से समाज को कैसे प्रगति की दिशा में ले जाया जा सकता है। इस प्रदर्शनी ने मेरे अंदर विज्ञान के प्रति और अधिक जिज्ञासा उत्पन्न की और हम सबको अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर