Explore

Search

November 4, 2026 5:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने ओम रतन कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया 

 इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप को संगठन के प्रति लगन व ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है वह दोनों पद संभालेंगे ओम रतन कश्यप के मानोनयन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सहित तमाम व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल जिला प्रभारी रवि पोरवाल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री सुनीत सिंह चौहान युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला जिला महामंत्री जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान लतीफ खान मंसूरी विनीत कुमार पांडे देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना अशोक पोरवाल जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल प्रदीप कनौजिया शरद बाजपेई शैलेंद्र सिंह राजावत जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे जिला मंत्री सोमेश अवस्थी मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल सुशील सम्राट युवा जिला महामंत्री राघव यादव युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे शहर संरक्षक मनोज गुप्ता शहर महामंत्री विवेक गुप्ता शहर कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा अमित तिवारी अखिलेश कौशिक उपाध्यक्ष सुमित गर्ग अनु कुमार गुप्ता आशुतोष पमार दीपक अग्रवाल दिलीप जैन मनीष अग्रवाल फिरोज आलम रामसेवक कुशवाहा एडवोकेट एजाज अहमद आकाश गुप्ता बंटू चौहान विनय यादव विपिन बघेल संतोष बाल्मिक हिमांशु यादव उमाशंकर पोरवाल अमित वर्मा विवेक अग्रवाल मंत्री कमलेश कुमार पाल शिवम यादव राहुल पटेल राजीव कठेरिया गौरव सोनी सुदीप जैन एकलव्य भदोरिया अक्षय बाजपेई अविनाश पाल सारूल हसन शिवम दुबे राकेश तिवारी एवं शरद अग्रवाल हरेंद्र भदोरिया आदि ने की है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर