Explore

Search

November 4, 2026 11:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन _बाजारों में सख्त सुरक्षा बेहतर बिजली और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग

दिपावली पर व्यापारियों की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात बिजली व्यवस्था को लेकर AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन _बाजारों में सख्त सुरक्षा बेहतर बिजली और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग

इटावा। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनज़र शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि दीपावली पर्व व्यापार जगत और व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान इटावा नगर के प्रमुख बाजार जैसे — सर्राफा मार्केट, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, रेलवे रोड, बजरिया और बस अड्डा रोड — में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है।

 

जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने प्रशासन से मांग की कि दीपावली के दौरान

 

1. प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए,

 

 

2. चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाए,

 

3. बिजली आपूर्ति निर्बाध एवं निरंतर रखी जाए ताकि व्यापारी वर्ग को बिक्री के समय किसी प्रकार की बाधा ना आए

 

4. रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जाए,

 

5. फुटपाथ व लाइन व्यापारियों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए जाएं,

 

 

6. और प्रशासन, व्यापार मंडल व स्थानीय प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए।

 

 

 

शमशाद हुसैन वारसी ने आशा जताई कि जिला प्रशासन इन माँगों पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे दीपावली पर्व शांति, सौहार्द और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला संगठन मंत्री एजाज़ खान, जिला सचिव शरीफ खान, जिला मीडिया प्रभारी मो0 शावेज़, फ्रांस अली, आसिफ़ फारूकी, मो. नईम, अनीस अली, रजी खान, शहबाज खान अमजद आदि लोग शामिल रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर