- हरदोई से बहुत ही दुखद ख़बर सामने आ रही है
सभी लाइन मेन व अधिकारी कर्मचारी ध्यान दे हर ख़राब लाइन पर ध्यान दे जहां भी ख़राब लाइन पड़ी है उसको तत्काल सही करवाए भगवान न करे ऐसा हादसा किसी के साथ हो
मंदिर पर 11000 वोल्ट की तार टूटकर गिरने का लाइव हादसा, पुजारी के पुत्र की दर्दनाक मौत, पूजा कर रही कुछ महिलाओं के भी झुलसने की खबर। हरदोई के कोतवाली शहर इलाके के सांडी रोड स्थित नरसिंह भगवान के मंदिर का मामला
मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से पुजारी कुलदीप मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र अनिकेत मिश्रा और दर्शन करने आए सतीश गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Author: Mohammed irfan














