Explore

Search

November 4, 2026 11:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

हरदोई के सांडी कस्बे में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है।

 

हरदोई के सांडी कस्बे में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

सांडी में दहेज प्रताड़ना का मामला: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 7 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

 

सांडी के एक मोहल्ले की निवासी खुशनुमा बानो की शादी पांच साल पहले हरदोई के आलू थोक मोहल्ला निवासी महमूद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनसे दहेज में दो लाख रुपये, एक कार और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़िता ने बताया कि 4 अक्टूबर को ससुराल वाले उसके मायके आए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार सुबह मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने पति महमूद, ससुर किसवर, सास परवीन और ननद सबीना, रुबीना, मुस्कान, रिशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर