Explore

Search

June 26, 2026 3:13 am

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन पर्व पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन पर्व पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की घोषणा की है। इस निर्णय से Government of UP के लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिसपर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली के पहले यह आर्थिक लाभ राज्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर