Explore

Search

November 4, 2026 5:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

समाजसेवी शिवभूषण सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने की श्रद्धांजलि सभा

इटावा समाजसेवी शिवभूषण सिंह चौहान की 1 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में असमय दुनिया को छोड़ जाने से आहट उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा कि शिवभूषण सिंह चौहान ने समाज के लिए बहुत योगदान किया वह सदैव लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते थे 

प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर ने कहा कि उनका असमय जाना व्यापार मंडल के लिए अपूर्णीय छति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा शिव भूषण सिंह चौहान व्यापार मंडल की रीड थे उनके जाने से व्यापार मंडल में उनकी कमी सदैव बनी रहेगी शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा निस्वार्थ समाज सेवा करने वाले व्यक्ति थे शिव भूषण सिंह चौहान

श्रद्धांजलि सभा को जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान उद्योग मंच के अध्यक्ष मेजर पांडे महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने भी संबोधित किया

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना विनीत कुमार पांडे जिला महामंत्री सुनील कुमार चौहान रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल शैलेंद्र सिंह राजावत प्रदीप कनौजिया रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन महिला जिला मंत्री रूबी शर्मा सुनीता श्रीवास्तव अमित कुमार शर्मा अंजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर