Explore

Search

November 3, 2026 7:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

हर घर नल योजना का बीहड़ी गांव में घर घर जाकर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण

इटावा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिससे ग्रामीण क्षेत्र के हर घर में नल से जल द्वारा जलापूर्ति का आज बीहड़ी क्षेत्र के गांव वीधुपुरा में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण किया और योजना की सफलता पर अधिकारियों को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर पट्टी क्षेत्र के बीहड़ी इलाकों सहित पूरे देश की महिलाओं का दर्द समझा और गांव-गांव में हर घर में नल योजना के तहत जिला पूर्ति की व्यवस्था की गांव-गांव में पानी की टंकियां बनाई गई जो आजादी की बात अब तक का सबसे महत्वपूर्ण जनित का कार्य है जिसकी ग्रामीण क्षेत्र में बहुत प्रशंसा हो रही है निरीक्षण के दौरान जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू चौधरी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक चौहान चंदन पोरवाल सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर