Explore

Search

November 3, 2026 7:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

इटावा 30 अप्रैल, 2025 – जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए एवं इनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भूतपूर्व सैनिक जिनकी वजह से आज हम सभी यहां पर बैठे हैं । उन्होंने कहा कि इनके द्वारा अपने देश के नाम अपनी जान को न्योछावर कर दिया गया। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में इनके आने पर इनका सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि इनका काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए एवं उनके कार्य में किसी भी तरीके का विलंब ना किया जाए।

 बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी,सी0ओ0 सिटी, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भूतपूर्व सैनिक बंधु आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर