Explore

Search

August 3, 2026 3:46 pm

समाचार पत्र विक्रेताओं के सभी पदाधिकारियों ने हिंदू नववर्ष का मनाया उत्सव

इटावा-हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के सुअवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के सभी पदाधिकारियों ने हिन्दू नववर्ष का उत्सव व जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष विमल जैन के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारियों को चंदन तिलक लगाकर व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।जिलाध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत। इस बार का संवत्सर 2082 होगा और इसका नाम सिद्धार्थी संवत होगा। हिन्दू कैलेंडर में चैत्र को साल का पहला महीना है और शुक्ल प्रतिपदा को पहली तिथि माना जाता है। हिंदू पंचांग का कैलेंडर विक्रम संवत होता है। इसी कैलेंडर के आधार पर हिंदू धर्म के लोग शादी-विवाह, पूजा-पाठ आदि की तिथि देखते हैं। ये 57 ईसा पूर्व में आरंभ हुआ था। हिंदू पंचांग विक्रम संवत की गणना चंद्रमा व सूर्य की गति के आधार पर की जाती है।

 कार्यक्रम में प्रदीप कुमार ,हरी सविता, बबलू राठौड़ सुभाष भारती राघवेंद्र सविता, सहित आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर