Explore

Search

November 3, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

मुस्लिम समाज ने होली के कारण जुमे की नमाज़ का समय मस्जिदों में 2.00 बजे किये जाने की अपील

इटावा 14 मार्च 2025 को होली के कारण जुमे की नमाज़ का समय उन मस्जिदों में 2.00 बजे किये जाने की अपील सभी मुतवल्लियों और इमामों से मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब ख़ां में आयोजित मीटिंग में की गयी, जहां नमाज़ का समय 12.30 बजे अथवा जल्दी होता है। इस आशय की जानकारी जमीयत उलेमा हिंद इटावा के जिला अध्यक्ष मौलाना तारिक शम्सी ने दी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाई इस पवित्र माह रमजान में रोजा रख कर और दीगर नेक कामों से अपने अल्लाह को राज़ी करें। और जुमे के दिन अनावश्यक रूप से घरों के बाहर निकलें यदि कोई शरारती तत्व रंग डालकर आपके रोज को खराब करने की कोशिश करता है तो सब्र से काम ले और किसी से कोई झगड़ा ना करें उन्होंने कहा कि रमजान हमको सब्र की तालीम देता है, जिस पर अमल करके हम अपने अल्लाह को राजी कर सकते हैं उन्होंने यह भी कहा कि शरारती तत्वों द्वारा यदि कोई ऐसी घटना की जाती है जिससे शांति भंग होने का खतरा हो तो अपने संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को सूचित करें खुद कानून हाथ में न लें। मीटिंग में मौलाना जाहिद रजा, हाफिज मोहम्मद अहमद चिश्ती, मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी, पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद खान मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी, हाजी साजिद हुसैन वारसी, खादिम अब्बास, मौलाना फुरकान रजा, हाफिज इरफान अहमद चिश्ती, मसूद तैमूरी, चांद मंसूरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर