Explore

Search

November 3, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

पालिका उक्त कब्जे की सम्पत्ति को खाली करवाये जाने के लिए कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगी

भरथना नगर पालिका की सरकारी सम्पत्तियों पर जिन कब्जेदारों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, वह समय रहते उक्त सम्पत्ति को स्वयं खाली कर दें। अन्यथा की स्थिति में शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पालिका उक्त कब्जे की सम्पत्ति को खाली करवाये जाने के लिए कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगी।

 

उक्त बात स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पालिका की सरकारी सम्पत्ति को कब्जामुक्त कराये जाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही व विगत माहों के आय-व्यय को बोर्ड के समक्ष पढकर सुनाया। तदुपरान्त पालिका की सरकारी सम्पत्तियों को कब्जामुक्त कराकर जनहित में दुकानें निर्मित कर पात्रों को आवंटन कराने, नगर में समुचित स्थानों पर महापुरूषों की मूर्तियां लगाने, मण्डी समिति रोड के कुछ हिस्से का नाम राधाबल्लभ नगर किये जाने, वार्डों के आंशिक हिस्से का नामकरण कराने, विभिन्न सडकें, पुलिया निर्माण, वाटर कूलर मरम्मत कराने, वार्डों में सभासदों के नाम-फोटो के बोर्ड लगवाने, नगर की पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जलनिकासी, साफ-सफाई, सीवर योजना आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ रखने सहित विभिन्न जनहितकारी प्रस्ताव स्वीकृत हुए। साथ ही पूर्व में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत हुए अपूर्ण कार्यों के सन्दर्भ में जानकारी आगामी बोर्ड बैठक में प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने नगर में जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। बोर्ड बैठक के दौरान सभासद भीखम सिंह यादव, प्रबल कश्यप, राममूर्ति, सुशील पोरवाल, नूरबानो, रोहित भंसाली, शिवा यादव, आरती यादव, सीमा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, चाँदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, राजीव तिवारी, पम्मी यादव, किरन पोरवाल, रेखा देवी सहित समस्त सभासदों के साथ लिपिक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द रावत, राहुल त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, मोहित यादव, कृष्णबिहारी यादव, राजीव सोलंकी, साहिब खां, अशोक यादव, पंकज दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर