Explore

Search

November 3, 2026 2:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

डीपीएस के रिशित अग्रवाल का इंस्पायर अवार्ड में चयन

इटावा दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा के क्लास 10 के छात्र रिशित अग्रवाल के प्रोजेक्ट का चयन 24UP5617278 आई डी के साथ विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के

प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड के प्रथम चरण के लिए हुआ है।

इस प्रोजेक्ट में चयनित होने वाले बच्चे के खाते में सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन धनराशि 10,000 रूपये भेजी जाएगी जिससे वह अपने प्रोजेक्ट को आगे मूल स्वरूप दे सकता है। रिशित अग्रवाल का चयन उनके नवाचार प्रोजेक्ट रोड सेफ्टी डिटेक्शन सिस्टम के लिए किया गया है। इस सफलता का श्रेय रिशित ने अपने विज्ञान शिक्षक विमलेश कुमार, गुंजन निगम, सुबूर अनवर और अपनी माता स्मिता अग्रवाल को दिया है जिन्होंने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डीपीएस,इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम प्रिंसिपल भावना सिंह ने रिशित को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर