Explore

Search

November 3, 2026 6:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

स्वदेशी कल्चरल फाउंडेशन एवम् व्यापार मंडल ने महिला व्यापारी को किया सम्मानित

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वदेशी कल्चरल फाऊंडेशन एवं व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से महिला व्यापारी पूर्वी सक्सेना को सम्मानित किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा देश में एक बड़ी आबादी महिलाओं की है जो देश के सशक्तिकरण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं,आज महिलाएं परिवार के साथ-साथ व्यापार को भी चला रही हैं महिला सशक्तिकरण का एक जीता जागता उदाहरण है।

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा महिलायें खेत से लेकर सीमा सुरक्षा तक में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं।

कल्चरल स्वदेशी फाउंडेशन के अध्यक्ष रामजनम सिंह भदौरिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने फाउंडेशन का प्रमाण पत्र एवं पट्टादेकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला प्रवक्ता इकरार अहमद युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी मोहम्मद उवैस आकाश सोनी सहित अन्य व्यापारी शामिल हुये।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर