Explore

Search

November 3, 2026 6:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

मीडिया को संभल के अधिकारी नहीं करेंगे ब्रीफ,डीएम ने लगाई रोक

संभल।उत्तर प्रदेश के संभल में बीते दिनों होली और जुमे को लेकर सीओ अनुज चौधरी का बयान न सिर्फ सुर्खियां बना, बल्कि उसका विरोध भी देखने को मिला।बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।विपक्ष योगी सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा था।यही वजह है कि जिलाधिकारी डाॅक्टर राजेंद्र पेंसिया ने सभी अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगा दी है।

 

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने आदेश दिया कि अब कोई भी छोटा-बड़ा अधिकारी बिना परमिशन के मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं देगा।जनपद में डीएम और एसपी की परमीशन के बाद ही अधिकारी कोई बयान मीडिया को दे सकता है। डीएम के इस आदेश के बाद अब संभल में कोई भी अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर पाएगा।

 

बता दें कि होली और जुमा एक ही पड़ने को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया था।सीओ ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है,मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें,अगर होली पर कोई उपद्रवी गलत कार्य करता हुआ पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा,संभल में हम शांति-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे।सीओ के बयान के बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया था।सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने सीओ के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी।सीओ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर अधिकारी ही नकारात्मक बात करेंगे तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी।अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट लिखकर भाजपा और संभल सीओ अनुज चौधरी को आड़े हाथों लिया था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर