Explore

Search

November 3, 2026 6:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

परशुराम सेवा समिति का 35 सदस्यीय संरक्षक मण्डल घोषित

इकदिल, इटावा- परशुराम सेवा समिति उ. प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने परशुराम सेवा समिति का 35 सदस्यीय संरक्षक मण्डल घोषित कर दिया है l जिसमें श्री बृजानन्द शर्मा, डॉ.अखिलेश मिश्रा, अनिल कुमार दुबे, हरिप्रकाश चौधरी, लालजी प्रसाद दुबे, नरेश चंद्र भटेले, नरेन्द्र त्रिपाठी, आनंद प्रकाश नारायण दुबे, डॉ. हरिश्चन्द्र दीक्षित, देवेंद्र कुमार पांडेय एड., राकेश नारायण द्विवेदी, मन्नाबाबू दुबे, निशाकांत दुबे, अरविंद तिवारी, कमलाकांत त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी मुन्ना, कौशल किशोर तिवारी, अनिल चौधरी, राजकुमार दीक्षित, कमलेश पांडेय, सुबोध दीक्षित एड., प्रदीप पांडेय, जितेंद्र दुबे दद्दू, राजेंद्र अवस्थी, डॉ. डी. के. पांडेय, राकेश तिवारी, हेम कुमार शर्मा, कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, ओम प्रकाश दुबे, जगमोहन तिवारी, अरविंद शर्मा, छोटे सरकार पांडेय, गिरजा शंकर त्रिपाठी, देवेश शुक्ला, अवधेश किशोर तिवारी, आदि को संरक्षक बनाया गया है l प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सम्राट ने बताया कि 50 संरक्षक बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है अभी 35 सदस्यीय संरक्षको का संरक्षक मंडल घोषित कर दिया गया है l 15 संरक्षको की घोषणा अगली लिस्ट में की जायेगी l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर