Explore

Search

April 20, 2026 9:48 pm

थाना समाधान दिवस एसएसपी इटावा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं का निस्तारण  

जनपद इटावा 08.03.2025 माह के प्रथम शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, संजय कुमार द्वारा थाना जसवंतनगर एवं थाना बकेवर पर पहुंचकर थाने पर आए लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निस्तारण किया गया।

लोगों से शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।  इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

यह पहल जनता और पुलिस के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं को त्वरित और प्रभावी ढंग से हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर