इटावा : कल देर रात आगामी त्योहार होलिका दहन होलिका रंगोत्सव, रमजान और ईद उल फितर के मद्देनजर जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के नेतृत्व में को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से शहर की सतत निगरानी की गई। फ्लैग मार्च शास्त्री चौराहे से शुरू होकर नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया होते हुए सीओ चौराहा और पक्का तालाब चौराहे तक पहुंचा।
इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और सभी से त्योहारों को शांतिपूर्वक और प्रेमभाव से मनाने की अपील की। साथ ही, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी और पुलिस तथा प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
यह फ्लैग मार्च जनपद इटावा में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author: Mohammed irfan













