Explore

Search

November 3, 2026 3:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Parliament Live Updates: संसद में संविधान पर चर्चा शुरू, राहुल 2 बजे बोलेंगे, पीएम मोदी शाम में देंगे जवाब

पीड़ित अल्पसंख्यक भारत में शरण लेते हैं- रिजीजू

किरेन रिजिजू ने कहा “एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन में सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस के सर्वे के अनुसार यूरोपियन यूनियन में 48% लोग भेदभाव के शिकार हुए हैं। इनमें से ज़्यादातर मुसलमान हैं, इस्लाम को मानने वाले हैं। फ्रांस में भेदभाव की कई रिपोर्ट पेश की गईं। उसमें बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सिर पर स्कार्फ़, बुर्का पहनने वालों पर आपत्ति जताई और कहा कि उनके साथ ये भेदभाव हो रहा है। स्पेन में मुसलमानों के खिलाफ़ आंतरिक घृणा अपराधों की रिपोर्ट इतनी ज़्यादा है, इसका भी रिपोर्ट में ज़िक्र किया गया है…आप पाकिस्तान की हालत जानते हैं, बांग्लादेश में क्या होता है, आप लोग जानते हैं कि अफ़गानिस्तान में सिखों, हिंदुओं, ईसाइयों के साथ क्या हुआ है, चाहे तिब्बत की समस्या हो या म्यांमार की, श्रीलंका की या बांग्लादेश की, पाकिस्तान की या अफ़गानिस्तान की, अगर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है या कोई समस्या आती है, तो सबसे पहला देश जहां वे सुरक्षा मांगने आते हैं, वो है भारत। फिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि इस देश में अल्पसंख्यकों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है…मैं यह कह रहा हूं कि ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचे, मैं यह किसी एक पार्टी के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं यह देश के लिए कह रहा हूं।”

 






Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर