Explore

Search

November 3, 2026 2:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

वक्फ के मुद्दे पर BJP के 2 विधायकों ने की ‘खुली बगावत’, पार्टी लाइन से हटकर किया ये काम

Waqf Issue, Waqf Issue BJP, Waqf Issue Karnataka- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
वक्फ के मुद्दे पर कर्नाटक बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया था।

बेलगावी: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायकों ने ‘खुली बगावत’ कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को पार्टी के 2 विधायकों एस. टी. सोमशेखर और शिवराम हेब्बार ने पार्टी के फैसले की अवहेलना की। इन दोनों ही विधायकों ने पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ विधानसभा से वॉकआउट नहीं किया और अपनी सीट पर ही बैठे रहे। बता दें कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्यों ने कथित तौर पर विपक्ष के नेता आर. अशोक को वक्फ मुद्दा उठाने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट करने का फैसला किया।

‘मुनिरत्न पर जातिवादी बयान देने का आरोप’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी. एम. नरेंद्रस्वामी के नेतृत्व में कुछ कांग्रेस विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक एन. मुनिरत्न के खिलाफ कुछ मामलों को उठाने की मांग की। शून्यकाल के तुरंत बाद कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू. टी. खादर ने अशोक को वक्फ मुद्दा उठाने की इजाजत दे दी। इस पर नरेंद्रस्वामी और कुछ अन्य सदस्यों ने मांग की कि उन्हें मुनिरत्न का मुद्दा उठाने की इजाजत दी जाए। बता दें कि विधायकों ने मुनिरत्न पर जातिवादी बयान देने का आरोप लगाया है। इस बीच, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने भी अनुरोध किया कि उन्हें सूबे में बारिश और इससे हुए नुकसान पर बयान देने की इजाजत दी जाए।

दोनों के खिलाफ कार्रवाई की हो चुकी है मांग

सत्तारूढ़ पार्टी के इस बर्ताव से नाराज अशोक ने बाकी के सभी बीजेपी विधायकों के साथ सरकार को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां कीं। इसके बाद जब बीजेपी के सारे विधायकों ने वॉकआउट किया तब सोमशेखर अपनी सीट पर बैठे रहे। बाद में शिवराम हेब्बार भी सोमशेखर के साथ शामिल हो गए। बता दें कि सोमशेखर और हेब्बार को पिछले कुछ समय से पार्टी में ‘बागी’ के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में कर्नाटक बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि सोमशेखर और हेब्बार दोनों के खिलाफ एक्शन लेते हुए या तो उन्हें सस्पेंड किया जाए या फिर हाईकमान से परामर्श करके विधायक के रूप में उन्हें तत्काल अयोग्य ठहराए जाने की मांग की जाए।

Latest India News

Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर