Explore

Search

November 4, 2026 4:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

राकेश टिकैत ने डल्लेवाल से की मुलाकात, किसान नेता पंधेर ने कहा, शनिवार को 101 किसान दिल्ली कूच करेंगे

Rakesh Tikait met Dallewal farmer leader Pandher said 101 farmers will march to Delhi on Saturday- India TV Hindi

Image Source : PTI
राकेश टिकैत ने डल्लेवाल से की मुलाकात

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात खनौरी सीमा पर हुई। बता दें कि पिछले 18 दिन से किसानों द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। उन्होंने संयुक्त लड़ाई के लिए किसान समूहों से एकजुट होने का आह्वान किया है। राकेश टिकैत के साथ इस दौरान एसकेएम नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल भी थे। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 101 किसानों का एक समूह 14 दिसंबर को दोपहर में शंभू सीमा से दिल्ली तक पैदल मार्च करने का एक और प्रयास करेगा। 

मीडिया से राकेश टिकैत ने की बात

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि डल्लेवाल जी हमारे बड़े नेता हैं और हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। पूरे देश के किसान चिंतित हैं। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐशा नहीं लगता है कि डल्लेवाल अपना आमरण अनशन वापस लेंगे जब तक कि सरकार उनसे बातचीत नहीं करती और उनकी मांगे पूरी नहीं करती। जब राकेश टिकैत से पूछा गया कि क्या सभी संगठनों को किसानों के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए हाथ नहीं मिलाना चाहिए? इसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि हमने एक समिति बनाई है जो समूहों के साथ संवाद करेगी।

राकेश टिकैत बोले- डल्लेवाल की वजन हो गई कम

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। टिकैत ने कहा कि केंद्र को किसानों की ताकत दिखानी होगी और इसके लिए दिल्ली के पिछले आंदोलन की तरह सीमाओं पर नहीं बल्कि केएमपी से राष्ट्रीय राजधानी को घेरना होगा। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली को घेरा जाएगा तो यह केएमपी से होगा। यह कब और कैसे होगा, यह हम देखेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की नीति है कि उसके एजेंडे के अनुरूप किसान संगठनों को विभाजित किया जाना चाहिए। राकेश टिकैत ने आगे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसान संगठनों को एकजुट होकर अगले कदम के बारे में रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने आगे एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन शुरू करने के बाद से उनका वजन 14 किलो कम हो गया है।

(इनपुट- भाषा)

Latest India News

Source link

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर