Explore

Search

November 3, 2026 2:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा: सरदार पटेल जयंती पर शिवपाल यादव का संकल्प — “समता और सम्पन्नता आने तक चैन से नहीं बैठेंगे”

इटावा। उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में सोमवार को कर्मक्षेत्र महाविद्यालय (केके कॉलेज) में आयोजित छब्बीसवें भव्य सरदार पटेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने उस समय अपने साहसिक निर्णयों से अखंड भारत का निर्माण न किया होता तो आज भारत में कई भिन्न-भिन्न देश बने होते।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी निर्णय लेने में देरी नहीं करते थे, और इतिहास साक्षी है कि उनके साहसी एवं त्वरित फैसले से ही भारत की 562 रियासतों का एक ही आदेश से एकीकरण किया गया। इसके बाद उन्होंने गांव, गरीब और किसानों की मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वे भारत में सभी धर्मों और सभी जातियों में समानता और उनके उत्थान के पक्षधर थे। आज सत्ता में बैठे कुछ लोग उनका नाम तो लेते हैं, लेकिन उनके बताए आदर्शों पर चलते नहीं हैं। आज समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है और संविधान के मूल्यों को कुचला जा रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जी जब तक रहे, वे सरदार पटेल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते रहे। इसलिए आज यहां उपस्थित हम और हमारे सभी समाजवादी साथी लौह पुरुष पटेल जी की जयंती पर ये संकल्प लेते हैं कि जब तक समाज में समता और प्रत्येक घर में सम्पन्नता नहीं आ जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

इससे पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने समारोह संयोजक आशीष पटेल के साथ पक्का तालाब चौराहे पर उन्हीं के द्वारा स्थापित की गई सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत केके कॉलेज के भव्य मंच पर सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सरदार पटेल की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीडीए परिवारों की 151 महिलाओं एवं शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक दर्जन से ज्यादा विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

 

सरदार पटेल मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल ने तैयारी समिति के सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि का बहुत वजनी माला के साथ भव्य स्वागत किया और कहा कि आज से छब्बीस वर्ष पूर्व जब हमारे समाज की इस मांग को कोई नहीं सुन रहा था, तब हमारे नेता श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने बड़ी विषम परिस्थितियों में लौह पुरुष पटेल जी की मूर्ति को इस चौराहे पर स्थापित कराया था। इस अवसर पर सरदार पटेल विचार मंच द्वारा सन 2000 से अब तक की संघर्ष यात्रा और पटेल जी के जीवन पर आधारित बिंदुओं पर छपाई गई स्मारिका पुस्तक का मुख्य अतिथि द्वारा विमोचन भी किया गया।

समारोह का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं प्रसिद्ध सिने अभिनेता तथा टीवी कलाकार सुरेंद्र पाल सिंह के वर्चुअल संदेश से हुआ और उन्होंने आशीष पटेल को लगातार जयंती समारोह कराने की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने की और बताया कि केके कॉलेज में सरदार पटेल एवं नेताजी मुलायम सिंह यादव के नाम पर दो अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, अध्यक्ष नगर पालिका ज्योति गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, सर्वेश शाक्य, गोपाल यादव, सुनील यादव, कॉलेज प्रबंध समिति के सत्येंद्र कुमार वर्मा, आशीष राजपूत, मयंक विधौलिया ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आशीष पटेल एवं बीरू भदौरिया ने किया।

 

इस अवसर पर तैयारी समिति से जुड़े बृजभूषण लाल वर्मा, रामसजीवन वर्मा, पूर्व सभासद विमल वर्मा, श्रीहरि पटेल, अवनींद्रमोहन वर्मा, चंद्र किशोर वर्मा, राजू वर्मा, हनी वर्मा, राजेश छोटे, दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद सचिन वर्मा, घनश्याम वर्मा, सत्य नारायण शर्मा सत्तू, राजीव वर्मा, प्राणेश वर्मा, देशराज वर्मा, सचिन सोमनाथ, आलोक वर्मा, अभिजीत चौधरी, महेंद्र सिंह, हरिहरनाथ वर्मा के अलावा भारी संख्या में कुर्मी क्षत्रिय समाज, समाजवादी पार्टी परिवार के कार्यकर्ता, आम नागरिकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर केके कॉलेज के यशस्वी पूर्व छात्र एवं पूर्व एमएलसी राकेश यादव के व्यक्तिगत सहयोग से कॉलेज में स्थापित कराए गए ठंडे पानी की बड़ी मशीन का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर