Explore

Search

September 14, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

शेखूपुर जखोली पहुंचे राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा (कांग्रेस)

इटावा 1 सितंबर 26 समाजसेवी दीपक राज ने बताया कि बढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुरजखोली की समस्या को देखने व सुनने के लिए झमाझम बारिश में देश के कांग्रेसी एआईसीसी ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा जी अपने कांग्रेसी पदाधिकारियों पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलदीप वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, जिला महासचिव अंबुज त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोइनुद्दीन जुबेरी एवं जिला सचिव नीलेश तिवारी के साथ पहुंचे। सभी लोगों ने गांव में जल भराव के कारण हुए अवरुद्ध मार्ग को देखा,समझा और निरीक्षण किया फिर ग्रामीणों की पीड़ा को देखते हुए महासचिव ने लोगों को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मैं केंद्र की सरकार से यहां पर ओवर ब्रिज बनवाने की पूरी पहल करूंगा और जब तक ओवर ब्रिज बन नहीं जाएगा मैं इस समस्या को केंद्रीय सरकार के समक्ष उठाता रहूंगा। दीपक राज ने आगे बताया की फिर महासचिव ने इस क्षेत्र की गंभीर समस्या नवीन विकासखंड के निर्माण को लेकर चल रहे “मिशन इकदिल ब्लॉक” के संघर्ष की चर्चा की और कार्रवाइयों के संपूर्ण प्रपत्र लेते हुए ग्रामीणों के समक्ष नवीन विकासखंड के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से पहल कर नया विकासखंड बनवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। और कहा कि जनपद का हर कांग्रेसी समस्या को लेकर गंभीर रहेगा और उसके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान पीड़ित ग्रामवासी उनके साथ रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर