Explore

Search

September 14, 2026 12:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई। शहर के नामचीन मिठाई एवं स्नैक्स प्रतिष्ठान ‘मिर्चा राम स्वीट्स’ पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की।

एक समय वो था कि लाखन स्वीट का नाम हरदोई के लोगों के दिलों में रहता था आज के दौर में वही दुकान का नाम मिर्चराम पड़ गया दोनों भाइयों में बंटवारा हो गया अब महिलाएं व्यापार संभाल रही हे आज खाद विभाग की टीम ने जब दुकान पर छापा मारा तो फ्रिज में मरे काली फंफूद चूहे मरे हुए वा खाद सामान में अपार गंदगी इस भरोसे मंद प्रतिष्ठित दुकान के ये हाल हे निश्चित रूप से विभाग ने दुकान बंद करने की चेतावनी दी हे साथ ही व्यापार मंडल के लोगों से भी मेरा अनुरोध हे कि इतनी गंदगी में बना सामान कैसे जनता को खिलाया जा रहा हे हद हे क्या मालिक को बिल्कुल भी अपने कर्मचारियों पर कोई दवाब नहीं बचा हे इस तरह की हरदोई में जितनी भी घंटिया दुकानें हे बंद होनी चाहिए खाद विभाग के साथ साथ जनता को भी जागरूक होना चाहिए

हरदोई। शहर के नामचीन मिठाई एवं स्नैक्स प्रतिष्ठान ‘मिर्चा राम स्वीट्स’ पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में भारी गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल कारोबार बंद कराने के निर्देश दिए। विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

खाद्य सुरक्षा टीम के अनुसार, जांच के दौरान फ्रिज के अंदर चूहे मिले, जबकि कई जगह काला फफूंद जमा पाया गया। कच्चा माल गंदगी के बीच बेतरतीब तरीके से रखा था। परिसर के फर्श पर कई स्थानों पर गंदा पानी भरा मिला। किचन की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। तैयार खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले।

जांच के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक कलर के इस्तेमाल की बात भी सामने आई। टीम ने रस मलाई, राजभोग, चमचम, पनीर और खोया के पांच नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और नियमावली-2011 के Schedule-4 के तहत पाई गई कमियों को दूर करने के बाद ही प्रतिष्ठान दोबारा संचालित करने के निर्देश दिए हैं।कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शैलेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल और कुमार चित्रसेन की टीम ने की। विभाग ने कहा है कि जिले में अन्य रिटेल स्टोर और स्वीट शॉप पर भी मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर