पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी प्रभारी शुभम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है दरअसल थाना साण्डी में तैनात जेबकतरे पर कार्यवाही न करना पड़ा महंगा, चौकी प्रभारी निलंबित

हरदोई, 27 अगस्त 2026: थाना साण्डी क्षेत्र में जेब काटने की घटना के मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई न करने और जानकारी होने के बावजूद उसे पकड़ने में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी प्रभारी शुभम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल थाना साण्डी में तैनात उपनिरीक्षक शुभम सिंह यादव, चौकी प्रभारी कस्बा साण्डी, द्वारा थाना क्षेत्र में जेब काटने की घटना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बावजूद आरोपी को पकड़ा भी नहीं गया।
मामले को कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उपनिरीक्षक शुभम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
Author: Mohammed irfan













