Explore

Search

July 26, 2026 6:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकार प्रकरण में गिरी गाज, एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर एकजुटता का दिखा असर , 24 घंटे में हुई कार्रवाई

पत्रकार प्रकरण में गिरी गाज, एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर एकजुटता का दिखा असर , 24 घंटे में हुई कार्रवाई

शाहजहाँपुर। पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट तक निकाले गए मार्च के बाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो पत्रकारों को एसओजी टीम द्वारा बिना ठोस आधार उठाए जाने की घटना से जिलेभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया था। प्रेस क्लब में बैठक के बाद पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जांच के निर्देश देते हुए 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में एसओजी प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई की गई, जिसे प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक कदम है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर