
हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह बने IPS, डीजीपी कृष्ण कुमार ने लगाए स्टार
प्रमोशन के बाद पुलिस मुख्यालय में हुआ स्टार सेरेमनी, अधिकारियों व शुभचिंतकों ने दी बधाई।
हरदोई में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन के उपरांत पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कृष्ण कुमार ने उन्हें IPS के स्टार पहनाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मार्तण्ड प्रकाश सिंह की इस उपलब्धि से हरदोई पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।











