Explore

Search

June 11, 2026 1:16 am

बिजली की दरों पर बड़े ईंधन अधिभार के विरोध में होगा आन्दोलन, व्यापार मंडल की बैठक में हुआ निर्णय

इटावा आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक होटल इंपीरिया में जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित की अध्यक्षता में आहुत की गई जिसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी, जीएसटी तथा अन्य व्यापारिक समस्यायों पर चर्चा हुई 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि पैट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई मंहगी हो रही है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है ,उघोग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने कहा कि रिकार्ड जीएसटी संग्रह के बाद भी व्यापारीयों को कोई राहत नहीं मिल रही है

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि बिजली की दरों में 10% ईंधन अधिभार लगाए जाने के विरोध में 12जून 2026 दिन शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे बिजली विभाग कार्यालय अधीक्षण अभियंता स्टेशन रोड इटावा पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग को ईंधन अधि भार हटाने के लिये ज्ञापन दिया जाएगा , सभी व्यापारी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महिला व्यापार मंडल श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, महिला जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, शहर महामंत्री अमित कुशवाहा,महिला जिला उपाध्यक्ष तनु वर्मा, करिश्मा ठाकुर, टीना वर्मा,राखी कुमारी, खुशी सक्सेना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर