Explore

Search

May 9, 2026 5:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

परिषद की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि: शुल्क जल सेवा प्रदान की

इटावा। 08 मई दिन शुक्रवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा (पांचाल प्रान्त,उ. म. क्षेत्र -2) की महिला सदस्यों द्वारा रेल यात्रियों को नि: शुल्क शीतल जल की सेवा बढ़ चढ़कर प्रदान की। ज्ञातव्य रहे कि परिषद की तरफ से लगभग 30 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर मई और जून दो महीने प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रतिदिन जल सेवा जारी रहती है जिसकी प्रशंसा सभी यात्री करते हैं। यात्री गण भीषण गर्मी में राहत महसूस करते हैं। यह सेवा परिषद के सदस्यों और समाज सेवियों के आर्थिक सहयोग से संचालित होती है। स्टेशन पर सफ़ाई का भी ध्यान रखा जाता है।

इस अवसर पर महिला सदस्य इंदु कुलश्रेष्ठ, विमलेश शर्मा, प्रीति सक्सेना, मंजू देवी आनन्द, अर्चना दुबे, मधुलिका सक्सेना,पवन श्रीवास्तव के अलावा विवेक कुलश्रेष्ठ पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, सचिव नन्द कुमार यादव, सौरभ सक्सेना शाखा गतिविधि संयोजक सेवा, रोहित, सतेन्द्र और मोनू आदि ने यात्रियों को शीतल जल प्रदान की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर