Explore

Search

April 15, 2026 12:28 am

पांचवां शादी सम्मेलन के कार्ड नेताओं और सामाजिक लोगों को किए गए वितरण

इटावा। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद एवं उनकी टीम द्वारा होने वाला पांचवां शादी सम्मेलन के कार्ड समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को हाजी शेख शकील अहमद ने उनके आवास पर मुलाकात कर कार्ड सौंपा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ,इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोग्राम में शामिल होने का भी आश्वासन दिया ।

साथ रहे क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई,

इसके साथ ही समाजसेवी राजू गुप्ता , ईदगाह इमाम मौलाना कमालुद्दीन अशरफी जसवन्तनगर, ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड प्रदेश सचिव जावेद खान,नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला अशर्फी, हजरत मुईनुद्दीन छोटे कादरी साहब, तहसीन अंडे वाले, डॉ. अनुराग दुबे आदि सामाजिक संगठन एवं नेताओं को कार्ड दिए गए और दिए भी जाएंगे साथ रहे मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, नगर अध्यक्ष अनश खान सुभान खान।

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि ये शादी सम्मेलन कार्यक्रम 5 अप्रैल को नारायण धाम स्टेशन रोड पर होगा। और इसके मुख्य अतिथि हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी कछौछवी शरीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड अल अशरफ ट्रस्ट होंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर