Explore

Search

April 15, 2026 2:40 am

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं, शिक्षा से ही संभव है उज्ज्वल भविष्य: दीपक यादव

अब्दुल्ला अख़्तर

एस० पी० एल० आदर्श विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

छिबरामऊ/विशुनगढ़: नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एस० पी० एल० आदर्श विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विंग के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक रामपाल सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।प्रधानाचार्य दीपक यादव ने मेधावियों को माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

• जूनियर विंग: वैष्णवी (प्रथम), शिप्रा (द्वितीय) और आर्यन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

• सीनियर विंग: अनुराग कुमार (प्रथम), गुलशन यादव (द्वितीय) तथा कामिनी, कनिष्का व सुमेदा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा, “शिक्षा ही वह साधन है जिससे किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। केवल डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस बनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज का एक अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती; विद्यार्थी की पृष्ठभूमि (किसान या मजदूर परिवार) उसके बड़े मुकाम तक पहुँचने में बाधा नहीं बन सकती।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, यतेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विशाल अग्निहोत्री, अक्षत दुबे, ऋषभ श्रीवास्तव, पीयूष यादव, अनीता प्रजापति, कृतिका चौहान, मानसी दुबे, कामिनी यादव, सोनाली दुबे, प्रिया पाण्डेय, सलोनी राठौर, नम्रता यादव, रिंकी, दिव्या एवं प्रज्ञा दीक्षित सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर