Explore

Search

September 15, 2026 7:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

शांति समिति की बैठक में बोले तहसीलदार— ‘भड़काऊ गानों पर होगी कार्रवाई’

अब्दुल्ला अख़्तर
बिशुनगढ़ (छिबरामऊ): आगामी होली और रमजान के मद्देनजर बिशुनगढ़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। तहसीलदार अवनीश कुमार और थाना प्रभारी भागमल ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया।
कहा किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गाने बजाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा, थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी, प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में छोटे सिद्दीकी, शिवकुमार, सर्वेश राठौर और सलमान वारसी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर