Explore

Search

June 15, 2026 4:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, पासपोर्ट और नकदी पार

अब्दुल्ला अख़्तर

छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के जेब से अज्ञात लोगों ने उसका पासपोर्ट, जरूरी कागजात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
मोहल्ला चौधरीयान निवासी मुन्ना खां पुत्र गफ्फार खां ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाजार जा रहे थे। तभी आवास विकास कॉलोनी के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्ना खां का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया और सीने की दो पसलियां भी टूट गईं। वह लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे, तभी किसी ने उनकी जेब में रखा पासपोर्ट (नंबर-एम5917994), नकदी और अन्य जरूरी कागजात निकाल लिए। काफी खोजबीन के बाद भी जब सामान नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
घायल युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने और खोए हुए पासपोर्ट व दस्तावेजों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर