Explore

Search

March 2, 2026 3:35 am

करदाता व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं- बनवारी लाल कंछल – नगर इकाई की बैठक में बोले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष

इटावा करदाता व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं उक्त मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर इकाई की फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे उन्होंने आगे कहा कि संपूर्ण भारत में छोटे बड़े सात करोड़ व्यापारी कार्यरत हैं उनकी दुकान पर काम करने वाले 7 करोड़ कर्मचारी कल 14 करोड लोग प्रति परिवार पांच सदस्यों के हिसाब से 70 करोड लोगों को रोजी-रोटी देने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं ग्राम सभा एवं नगर पंचायत से लेकर देश एवं प्रदेश को अरबो रुपए का प्रतिवर्ष कर भुगतान करते हैं जिस देश की सभी योजनाएं चल रही हैं व्यापारियों को भी उचित लाभ देते हुए जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की भांति किया जाए जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का दुकान जलने का एक करोड़ का बीमा किया जाए सरकार द्वारा वसूल किया जाने वाला ब्याज 18 प्रतिशत से घटकर 9% किया जाए विद्युत एवं गृह कार्य की कमर्शियल दरें घरेलू के दरें बराबर की जाएं उन्होंने सदस्यता के विषय में बताया कि जिले में या नगर में वही लोग पदाधिकारी बन पाएंगे जिन्होंने प्रांतीय सदस्यता ली होगी सभी लोग सदस्यता अवश्य लें बैठक को प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता भरथना अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल रंजन जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने भी संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने की बैठक का संचालन युवा जिला महामंत्री राघव यादव ने किया बैठक में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे शहर महामंत्री विवेक गुप्ता शहर कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन युवा जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव अंकुर शाक्य युवा शहर महामंत्री अनिल कुमार यादव युवा शहर कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्णा भदोरिया युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे अश्वनी दुबे सचिन कुमार पीयूष वर्मा राहुल चौहान अरुण यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर