Explore

Search

July 28, 2026 7:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर; एक की मौत, 5 गंभीर

भीषण सड़क हादसा, अनियंत

छिबरामऊ/गुरसहायगंज: जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने लेंटर डालने वाली मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के गोहाना खेड़ा गांव के रहने वाले राजेश, कुमार स्वामीशरण, सुरजीत, ट्रैक्टर चालक अमन, विश्राम और पवन शनिवार सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर पर लेंटर डालने वाली मशीन लादकर काम के लिए निकले थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर इस्माइलपुर गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर और लेंटर मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विश्राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा।

कोतवाली पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया फरार चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर