Explore

Search

November 3, 2026 6:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा में CTET परीक्षा का आगाज़: तीसरी आंख के पहरे में भविष्य संवारेंगे अभ्यर्थी

इटावा जनपद में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शनिवार से 16 केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच इस महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. आनंद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर CCTV कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। पहले दिन यानी 7 फरवरी को 9 निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें सुबह की पाली 9:30 बजे और दोपहर की पाली 2:30 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने व्यवस्था को इतना चाक-चौबंद बनाया है कि नकल की गुंजाइश को शून्य करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ-साथ पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी हर केंद्र पर मुस्तैद रहेंगी।

​अभ्यर्थियों की सुविधा और समय प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए केंद्रों के दरवाजे परीक्षा से दो घंटे पहले ही खोल दिए जाएंगे। यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस बार बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है, जिसके बिना किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड, एक फोटो युक्त पहचान पत्र, नीला या काला बॉल पॉइंट पेन और एक पारदर्शी पानी की बोतल ही ले जा सकेंगे। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर साधारण घड़ी, आभूषण और यहां तक कि किसी भी प्रकार की स्टेशनरी सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य एक पारदर्शी और तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है ताकि योग्य उम्मीदवार बिना किसी बाधा के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर