Explore

Search

November 3, 2026 1:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

गणतंत्र दिवस की खास सौगात: सोमवार को भी खुलेगा इटावा सफारी पार्क, पर्यटकों के लिए बढ़ी सुविधा

इटावा, 25 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इटावा सफारी पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए एक विशेष सौगात दी है। सामान्यतः प्रत्येक सोमवार को पार्क बंद रहता है, लेकिन आगामी 26 जनवरी, सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्क पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

 

इस निर्णय से उम्मीद है कि छुट्टी के दिन अधिक से अधिक पर्यटक और परिवार सफारी पार्क का आनंद ले सकेंगे। पार्क प्रबंधन ने इस दिन विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी आगंतुकों से पार्क में नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया है।

 

इस प्रकार, 26 जनवरी, सोमवार को गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने आए पर्यटक इटावा सफारी पार्क की सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर