Explore

Search

April 16, 2026 6:24 pm

प्रतिबंधित कफ सिरप की बिहार तस्करी में तीन गिरफ्तार, 40,000 बोतलें और लाखों रुपये बरामद

इटावा, 23 जनवरी 2026: इटावा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसओजी/निगरानी टीम और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहार को जा रहे एक कंटेनर से 40,000 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप और 4,35,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

22-23 जनवरी की रात, भरथना चौराहे पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस टीम को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि गौरापुरा में खड़े एक कंटेनर (HR-38 AG-3172) में अवैध सामग्री लदी है। तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने वहां पहुंचकर कंटेनर के पास खड़ी बिहार नंबर की एक ग्रैंड विटारा कार से तीन व्यक्तियों को धर दबोचा।

 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि कंटेनर में लदी कफ सिरप उनकी है, जिसे वे बिहार ले जा रहे थे, जहां यह प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि कंटेनर का ड्राइवर इसे बिहार ले जाते समय रास्ते से वापस ले आया और गौरापुरा में खड़ा कर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में की गई तलाशी में भारी मात्रा में कफ सिरप और नकदी बरामद हुई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

 

1. विकास कुमार – समस्तीपुर, बिहार

2. सोनू कुमार – वैशाली, बिहार

3. अरुण राय – वैशाली, बिहार

 

थाना फ्रेंड्स कालोनी में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद ट्रक और कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया है।

 

यह सफल ऑपरेशन एसओजी/सर्विलांस टीम और थानाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में फ्रेंड्स कालोनी थाने की टीम द्वारा किया गया। पुलिस ने इस तरह की अवैध तस्करी रोकने के लिए और सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर