Explore

Search

November 3, 2026 7:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

नववर्ष पर पंसारी टोला जैन मंदिर में धार्मिक उल्लास, अभिषेक से लेकर भक्तामर पाठ तक गूंजा भक्ति भाव

इटावा-नववर्ष के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। नववर्ष के स्वागत में मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जयकारों व भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधिविधान के साथ श्रीजी का केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा द्वारा की गई। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न कराया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। अभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान से नववर्ष में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।सायंकालीन सत्र में भगवान की भक्ति में भक्ति नृत्य के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के समय दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें 48 दीपक भगवान के चरणों में अर्पित किए गए। भक्तामर पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों एवं भजनों का गायन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर एवं जयकारे लगाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर रचना जैन, नीता जैन, ज्योति जैन, अलका जैन श्रेता जैन रिचा जैन मंजू जैन पूनम जैन चांदनी जैन सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं, समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नववर्ष को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा एवं संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर